Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है जिनके अंतर्गत सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाती है। इन योजनाओं में होता ये है कि लाभार्थियों को आर्थिक मदद (पैसे दिए जाते हैं) मिलती है जिसे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दिया जाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। वहीं, एक और योजना है जिसके अंतर्गत कोई आर्थिक लाभ तो नहीं दिया जाता, लेकिन मुफ्त इलाज की सुविधा लाभार्थियों को जरूर दी जाती है और इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है यानी आपको पैसे खर्च नहीं करने होते हैं। दरअसल, इस योजना का नाम है आयुष्मान भारत योजना, लेकिन क्या आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो आप यहां पर चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...