फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड कौन नहीं, और क्या चाहिए दस्तावेज, यहां जानें सबकुछ

Wed, 09 Feb 2022 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
सरकार द्वारा कई योजनाएं समय-समय पर चलाई जाती हैं। ऐसे ही इन दिनों आप ई-श्रम कार्ड के बारे में काफी सुन रहे होंगे, जिसको लोग काफी संख्या में बनवा रहे हैं। इस कार्ड के अपने कई फायदे हैं, जो कार्डधारक को मिलते हैं। इस कार्ड को ई-श्रम कार्ड कहते हैं, जिसे केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इसमें कई तरह के लाभ जैसे- किस्तों में आर्थिक लाभ, 2 लाख रुपये का बीमा कवर, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद, भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, बच्चों की छात्रवृत्ति, मुफ्त सिलाई मशीन, मुफ्त में उपकरण, मुफ्त में साइकिल आदि श्रम विभाग की योजनाओं के अंतर्गत दिए जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कार्ड कौन बनवा सकता है और कौन नहीं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस कार्ड को बनवाने की पात्रता के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
ये लोग बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड:-
  • जिन लोगों की उम्र 16 से 59 साल के बीच है। ऐसे लोग अपना ई-श्रम कार्ड का आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : Istock
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार हैं, तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।

4 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
इन लोगों का नहीं बन पाएगा कार्ड
  • बात अगर उन लोगों की करें, जिनका ये ई-श्रम कार्ड नहीं बन सकता है उसमें वो व्यक्ति आते हैं, जो पहले से किसी पेंशन या सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में इन लोगों का ई-श्रम कार्ड नहीं बन पाएगा, और अगर आवेदन हो भी गया तो ये रिजेक्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
  • जो लोग टैक्स के स्लेब में आते हैं, और वो आयकर भरते हैं। तो ऐसे लोगों का भी ई-श्रम कार्ड नहीं बन पाएगा।
  • वहीं, जो लोग सीपीएस/एनपीएस/ईपीएफओ/ईएसआईसी जैसी सुविधाओं का अगर लाभ ले रहे हैं। तो इन लोगों का भी ये ई-श्रम कार्ड नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
  • आप ई-श्रम कार्ड को ऑनलाइन यानी आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर बनवा सकते हैं। वहीं, आप अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, सीएससी और डाकघर से ई-श्रम कार्ड कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड, एक फोटो, एक मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी चाहिए होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें