फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan: गर्भवती महिलाएं करा सकती हैं मुफ्त इलाज, जानें आप भी कैसे ले सकती हैं लाभ

Tue, 08 Feb 2022 05:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के फायदे - फोटो : istock
केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लोगों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। सरकार समय-समय पर कई ऐसी योजनाएं लेकर आती हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाता है। फिर चाहे वो स्वास्थ्य सुविधाएं हों या फिर मुफ्त राशन जैसी योजनाएं। ऐसी ही एक योजना है, जिसे महिलाओं के लिए लाया गया और वो भी गर्भवती महिलाओं के लिए। दरअसल, इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं का मुफ्त में इलाज करना है। गर्भवस्था के दौरान इन महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती है। वही, इस योजना में खासतौर में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिलाओं को कवर करने पर जोर दिया गया है, क्योंकि जब वो गर्भवती होती हैं, तो उनका काम छूट जाता है। तो चलिए आपको इस योजना के बारे में और इसमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकती हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के फायदे - फोटो : istock
ऐसे जुड़ सकती हैं इस योजना से
  • अगर आप गर्भवती हैं, और इस प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का लाभ लेना चाहती हैं। तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। इसके बाद आपको इस योजना के लाभ मिलने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के फायदे - फोटो : istock
  • इस प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का 5 हजार रुपये का इलाज मुफ्त में किया जाता है। बस इसके लिए आपको चिकित्सा केंद्रों पर ही इलाज के लिए जाना पड़ता है।

4 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के फायदे - फोटो : istock
मिलते हैं ये लाभ:-
  • अगर आप इस प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना से जुड़ती हैं, तो फिर आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें गर्भवती महिलाएं हर महीने की 9 तारीख को अपने घर के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी फ्री जांच और इलाज डिलिवरी होने तक करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के फायदे - फोटो : istock
  • जब महिलाएं गर्भवती होती हैं, तो उन्हें समय-समय पर कई अलग-अलग तरह की जांच करवानी पड़ती हैं। इस पर काफी पैसे भी खर्च होते हैं, लेकिन आप इस योजना के अंतर्गत यूरिन टेस्ट, ब्लड टेस्ट, अलट्रासाउंड, हीमोग्लोबिन जांच आदि अपने नजदीकी स्वास्त्य केंद्र पर फ्री में करवा सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें