फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: क्या है ई-श्रम कार्ड? जानें कौन-कौन बनवा सकता है इसे और क्या हैं फायदे

Wed, 26 Jan 2022 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और ऐसे लोगों को मदद की जरूरत होती है। इन लोगों को मदद पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक अपने-अपने स्तर पर मदद पहुंचाती हैं। कई तरह की योजनाएं चलाकर, सस्ता राशन देकर और आर्थिक रूप से पेंशन आदि के रूप में भी इन लोगों की मदद की जाती है। वहीं, किसी भी योजना की आर्थिक मदद को सीधे खाताधारक के बैंक खाते में पहुंचाया जाता है। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड, जिसे श्रम एवं रोजगार मंत्रलाय द्वारा संपूर्ण भारत के असंगठित गरीब मजदूर परिवारों के लिए साल 2022 में शुभारंभ किया गया। ऐसे में ये कार्ड काफी चर्चा में भी है, और लोग इसे बनवा भी रहे हैं। इस कार्ड को बनवाने के लिए फायदे हैं, जिनके बारे में हम जानेंगे। तो चलिए आपको इस ई-श्रम कार्ड के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : pixabay
कौन-कौन बनवा सकता है ये कार्ड?
  • बात अगर इस कार्ड को बनवाने की करें, तो इसे वो लोग बनवा सकते हैं जिनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच हो।
  • वो लोग जो सीपीएस/एनपीएस/ईपीएफओ/ईएसआईसी का लाभ न लेते हों। साथ ही वो लोग जो लोग आयकर न भरते हों।
विज्ञापन

3 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
चाहिए होते हैं ये दस्तावेज
  • वहीं, ई-श्रम कार्ड को बनवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेज की जरूरत पड़ती है। इसमें सबसे पहले आपको अपना आधार कार्ड चाहिए होता है। इसके बाद आपको अपने बैंक खाते की संख्या, एक मोबाइल नंबर और अपनी एक फोटो भी चाहिए होती है। इन दस्तावेजों की मदद से आपका ई-श्रम कार्ड बन जाता है।

4 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : iStock
क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
  • 2 लाख रुपये का मुफ्त बीमा कवर
  • भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही या चलाई जाने वाली महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ
विज्ञापन

5 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : Pixabay
  • श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त सिलाई मशीन और आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ
  • मकान बनाने के लिए धनराशि।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : Pixabay
ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से बनवा सकते हैं कार्ड
  • आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा आप ऑफलाइन यानी अपने नजदीकी सीएससी, डाकघर या लोक सेवा केंद्र पर जाकर भी ये कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें