एक समय था जब शादी के बाद लड़कियां अपना सरनेम बदल कर पति के सरनेम का इस्तेमाल करती थीं। हालांकि अब ऐसा नहीं है। आजकल कई लड़कियां शादी के बाद अपना पहले वाला ही सरनेम ही यूज करती हैं। लेकिन कुछ टेक्निकल कारणों की वजह से कुछ दस्तावेज पर नाम और पता बदलवाने पड़ जाते हैं। अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है या होने वाली है तो आपको अपने कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट्स पर सरनेम या पता बदलना पड़ सकता है। ऐसे में आपको ये जानना जरुरी है कि शादी के बाद किन दस्तावेज में आपको परिवर्तन करने पड़ेंगे साथ ही इसकी पूरी प्रक्रिया को भी समझना होगा, ताकि शादी के बाद कोई परेशानी न हो। आज हम कुछ ऐसे ही दस्तावेजों की लिस्ट निकाल कर लाएं हैं, जिसपर आपको कुछ परिवर्तन करवाने पड़ सकते हैं। तो चलिए आज इस रिपोर्ट में जानते हैं उन सभी दस्तावेजों के बारे में...