Ayushman Card Scheme Not Covered Diseases: भारत सरकार की कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनमें आर्थिक मदद तो नहीं दी जाती, लेकिन कई अन्य सुविधाएं, सब्सिडी या अन्य सामान दिया जाता है। इन्हीं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पहले तो पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
इसमें कार्ड धारक हर साल 5 लाख रुपये तक का कवर ले सकता है यानी इतने पैसों तक का हर साल मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस आयुष्मान कार्ड से आप कौन सी बीमारियों का मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते हैं? शायद नहीं, पर आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है ताकि आपको बाद में कोई दिक्कत न हो। तो चलिए जानते हैं ये कैसे चेक किया जा सकता है...