Mahakumbh Ayodhya Varanasi Travelling Tips: इन दिनों लगभग हर कोई संगम नगरी प्रयागराज जा रहा है या फिर प्लान कर रहा है। कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने परिवार के साथ, तो कई लोग तो अकेले ही महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं। वहीं, ये बात भी किसी से छुपी नहीं कि प्रयागराज में भीड़ कितनी हो रही है। हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। भले ही प्रशासन की तरफ से कई व्यवस्थाएं यहां पर की है, लेकिन भीड़ इतनी है कि ये व्यवस्थाएं भी फीकी नजर आ रही है।
यही नहीं, जो लोग महाकुंभ जा रहे हैं उनमें से कई लोग अयोध्या और वाराणसी भी जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है तो आपको कुछ बातों को पहले ही जान लेना चाहिए, क्योंकि प्रयागराज की तरह ही बनारस और अयोध्या में भी श्रद्धालुओं का हुजूम पहुंच रहा है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको इन जगहों पर यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...