फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Tips: कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा आपके व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग, ऐसे लगाएं पता

Mon, 09 May 2022 05:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
WhatsApp Tips - फोटो : istock
व्हाट्सएप आने के बाद दुनियाभर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। आज एजुकेशन, बिजनेस, एंटरटेनमेंट, पर्सनल यूज आदि कई कार्यों को करने के लिए हम लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जिनमें लोग दूसरों के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक करके उनकी निजी जानकारी को लीक किया है। ऐसे में आपको हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही से आपके व्हाट्सएप अकाउंट की संवेदनशील जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति के पास पहुंच सकती है। ऐसे में आपको इस बात का पता समय समय पर करते रहना चाहिए कि कहीं कोई दूसरा व्यक्ति तो आपके व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में जान सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
WhatsApp Tips - फोटो : istock
व्हाट्सएप ने हाल ही में मल्टी डिवाइस फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर की मदद से यूजर एक व्हाट्सएप अकाउंट को कई डिवाइस में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप को दूसरे डिवाइस में इस्तेमाल करने के लिए प्राइमरी डिवाइस में इंटरनेट की जरूरत भी नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 6
WhatsApp Tips - फोटो : istock
इस फीचर के आने के बाद अक्सर कई व्हाट्सएप यूजर्स इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट को कहीं कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं यूज कर रहा है। ऐसे में हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस विषय में जान सकते हैं।

4 of 6
WhatsApp Tips - फोटो : istock
इस बात का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले अपने व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन करना है। उसके बाद सबसे ऊपर राइट कॉर्नर में मेन्यू बटन पर क्लिक करें। यहां आपको लिंक्ड डिवाइस का ऑप्शन शो होगा।
विज्ञापन

5 of 6
WhatsApp Tips - फोटो : iStock
इस पर क्लिक करते ही आपकी मोबाइल स्क्रीन पर वो सभी डिवाइस शो हो जाएंगे, जहां आपका व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन हो रखा है। अगर आपको लगता है कि आपका व्हाट्सएप अकाउंट किसी ऐसे डिवाइस में लॉगिन हो रखा है, जिसके बारे में आपको पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
WhatsApp Tips - फोटो : Istock
इस स्थिति में आप उस पर क्लिक करके आसानी से लॉग आउट कर सकते हैं। ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से किसी भी डिवाइस से अपने व्हाट्सएप अकाउंट को लॉगआउट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें