फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Tricks: ऐसे देखें चुपके से किसी का भी व्हाट्सएप स्टेटस, नहीं चलेगा संबंधित व्यक्ति को इसका पता

Mon, 21 Mar 2022 01:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
How to see secretly anyone's WhatsApp status - फोटो : istock
व्हाट्सएप के पास आज दुनियाभर में 2 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं। व्हाट्सएप ने इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक जबरदस्त बदलाव लेकर आया है। आज हम सभी के स्मार्टफोन में व्हाट्सएप है। ये एप हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। आज हम अपनी जिंदगी की छोटी बड़ी घटनाओं को इस एप पर एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। अपने यूजर्स को शानदार अनुभव देने के लिए व्हाट्सएप समय समय पर कई खास फीचर्स लेकर आता रहता है। व्हाट्सएप पर ऐसे कई शानदार फीचर्स हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको व्हाट्सएप के एक ऐसे फीचर के बारे में बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप किसी का भी व्हाट्सएप स्टेटस चुपके से देख सकते हैं और संबंधित यूजर को इसके बारे में पता भी नहीं चलेगा। व्हाट्सएप के इस फीचर का उपयोग करना काफी आसान है। इसे आप आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 7
How to see secretly anyone's WhatsApp status - फोटो : istock
  • अगर आप चाहते हैं कि जिस व्यक्ति का आप व्हाट्सएप स्टेटस देख रहे हैं, उसे इस बारे में पता न चले।
  • इसके लिए आपको व्हाट्सएप के Read Receipts ऑप्शन को डिसेबल करना है।
विज्ञापन

3 of 7
How to see secretly anyone's WhatsApp status - फोटो : istock
  • सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को ओपन करें।
  • अब राइट साइड में ऊपर दिख रहे थ्री डॉट मेन्यू के बटन पर क्लिक करें।

4 of 7
How to see secretly anyone's WhatsApp status - फोटो : iStock
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपको सेटिंग के विकल्प का चयन करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर अकाउंट के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
विज्ञापन

5 of 7
How to see secretly anyone's WhatsApp status - फोटो : istock
  • अब आपकी स्क्रीन पर कई ऑप्शन्स शो होने लगेंगे। यहां आपको प्राइवेसी के विकल्प का चयन करना है।
  • इस प्रोसेस के बाद आपको Read Receipts के ऑप्शन को ढूंढना है।
विज्ञापन

6 of 7
How to see secretly anyone's WhatsApp status - फोटो : istock
  • आपको जैसे ही Read Receipts का ऑप्शन मिलता है। उसे डिसेबल कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
How to see secretly anyone's WhatsApp status - फोटो : istock
  • इसके बाद आप किसी का भी व्हाट्सएप स्टेटस चुपके से देख सकते हैं और संबंधित व्यक्ति को इस बारे में पता भी नहीं चलेगा कि आपने उसका व्हाट्सएप स्टेटस देखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें