फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tatkal Ticket: बुक करना है कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट, तो अपनाएं ये खास ट्रिक, मिनटों में हो जाएगा काम

Mon, 21 Mar 2022 12:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
लगभग हर कोई किसी न किसी कारण से एक जगह से दूसरी जगह पर सफर करता है, और लोग दूर के सफर के लिए भारतीय रेल को चुनना ज्यादातर पसंद करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत में एक बार फिर से कोरोना के बाद ट्रेनों की स्थिति में सुधार होने लगा है। जो ट्रेन काफी समय से बंद थीं वो अब शुरू हो गई हैं। साथ ही ट्रेन में टिकट बुकिंग के लिए भी नियमों में बदलाव किए गए हैं, ताकि लोगों को आसानी से टिकट मिल जाए। आमतौर पर लोगों को आपातकाल में कहीं जाने के लिए टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में वो लोग तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इसमें भी कई लोगों को सीट नहीं मिल पाती है। ऐसे में इस समस्या से बचने और तत्काल में आसानी से टिकट पाने के लिए आपको कुछ टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए। तभी आपको आसानी से तत्काल में भी कंफर्म टिकट मिल सकता है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
कैसे बुक होता है तत्काल टिकट?
  • अगर आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको ट्रेन जाने के 24 घंटे पहले ही टिकट देखना होता है। ऐसे में सुबह के 10 बजे एसी क्लास में सफर करने वाले लोगों के लिए और 11 बजे नॉन एसी क्लास में सफर करने वाले लोगों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू होती है।
विज्ञापन

3 of 7
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
मास्टरलिस्ट फीचर से बनेगा काम
  • तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान लोग ज्यादा होते हैं और टिकट कम। इसलिए सभी को टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपको रेलवे टिकट बुकिंग के लिए मास्टरलिस्ट फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए।

4 of 7
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
  • दरअसल, इस मास्टरलिस्ट फीचर से आप कम समय में अपनी यात्रा संबंधी जानकारी भर सकते हैं और ये जानकारी बार-बार भरने की प्रक्रिया से बच जाएंगे। इससे आपको समय पर टिकट मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
आईआरसीटीसी के ई-वॉलेट से करिए भुगतान
  • अक्सर लोग बैंक डिटेल्स और ओटीपी भरने के चक्कर में लेट हो जाते हैं और उन्हें टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप टिकट बुकिंग के दौरान आईआरसीटीसी के ई-वॉलेट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए पहले से ही इसमें आप पैसे रखिए, ताकि आसानी से आपको टिकट हासिल हो जाए।
विज्ञापन

6 of 7
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
ये रहा तरीका:-

स्टेप 1
  • सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना है, और फिर वहां पर आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है। फिर यात्रा की तारीख और स्टेशन चुन लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद समय के हिसाब से ट्रेन चुनें और फिर स्लीपर, एसी आदि क्लास चुन लें। इसके बाद यात्री की जानकारी भरकर ऑनलाइन ही पेमेंट कर दें और फिर आपकी टिकट बुक हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें