आप जिसके हाथ में भी देख लें तो आपको मोबाइल फोन आसानी से देखने को मिल जाएगा। हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है और खासतौर पर युवा लोग इसके जरिए व्हाट्सएप से जुड़े हैं। ये एक मैसेंजर एप है जिसके जरिए लोग एक-दूसरे से मैसेज में, वीडियो कॉल, नॉर्मल कॉल के जरिए बात करते हैं। वहीं, आजकल तो लोग व्हाट्सएप के जरिए अपने बिजनेस को तक चला रहे हैं। लेकिन ये जितना लाभकारी एप है, उतना ही ध्यान इसका इस्तेमाल करते वक्त रखना जरूरी है। दरअसल, अगर हम ध्यान न दें तो हमारी एक छोटी सी गलती हमारे बैंक खाते को खाली करवाने के लिए काफी होती है। जालसाज व्हाट्सएप के जरिए भी अब लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको व्हाट्सएप पर क्या गलतियां नहीं करनी है। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आपको व्हाट्सएप पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए...