फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: इस तरह वेबसाइट बनाकर आप कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Thu, 12 May 2022 04:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
How to Create New Website - फोटो : Istock
कोरोना महामारी के बाद कई लोगों का रोजगार चला गया है। ऐसे में आमदनी की तलाश में अधिकतर लोग नए बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं, जो जानकारी के अभाव में अपने कारोबार को शुरू नहीं कर पा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसे शुरू करने के बाद आप हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको वेबसाइट बनाकर रोजाना कंटेंट को डालना होगा। अगर आपकी वेबसाइट अच्छा परफॉर्म करती है। इस स्थिति में आप उसके जरिए अच्छी खासी आमदनी कर सकेंगे। हालांकि इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको वेब डिजाइनिंग, एसईओ और डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानकारी का होना जरूरी है। अगर आपके पास इन तीनों की नॉलेज है, तो आप आसानी से वेबसाइट के जरिए लाखों रुपये की कमाई कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
How to Create New Website - फोटो : Istock
वेबसाइट बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक डोमेन नेम खरीदना है। डोमेन नेम आप अपने अनुकूल किसी भी डोमेन प्रोवाइडर वेबसाइट से खरीद सकते हैं। डोमेन खरीदने के बाद आपको होस्टिंग खरीदनी है। इंटरनेट की दुनिया में आपको ऐसी कई वेबसाइट मिल जाएंगी, जहां से आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी होस्टिंग को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
How to Create New Website - फोटो : Istock
होस्टिंग खरीदने के बाद आपको अपने डोमेन को होस्टिंग के साथ लिंक करना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर आपको कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम को इंस्टॉल करके एक अच्छी थीम की मदद से वेबसाइट को डिजाइन करना है।

4 of 6
How to Create New Website - फोटो : Istock
इस प्रोसेस को करने के बाद आपको रोजाना नियमित तौर पर अपनी बीट के अनुकूल एसईओ फ्रेंडली आर्टिकल्स वेबसाइट के लिए लिखने होंगे। इसके अलावा आपको अपनी वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल के साथ भी रजिस्टर करना है, ताकि आपकी स्टोरी गूगल सर्च इंजन पर इंडेक्स हो सके।
विज्ञापन

5 of 6
How to Create New Website - फोटो : istock
इसके अलावा आपको अपनी वेबसाइट के साथ गूगल एनालिटिक को लिंक करना है। इससे आपके पास यूजर्स का पर्याप्त डाटा आने लगेगा, जिसकी मदद से आप ये तय कर पाएंगे कि आपके किस कंटेंट को लोग पसंद कर रहे हैं। वेबसाइट की रीच बढ़ाने के लिए आपको सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पेज बनाने होंगे। वहीं समय-समय पर आपको इन प्लेटफॉर्म पर पेड प्रमोशन भी करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आपकी वेबसाइट की पहुंच बढ़े। ऐसा करने पर ज्यादा से ज्यादा यूजर्स आपकी वेबसाइट से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
How to Create New Website - फोटो : istock
इसके बाद आपको अपनी वेबसाइट मोनेटाइज करानी है। वेबसाइट मोनेटाइज होने के बाद उस पर ऐड शो होने लगेंगी और आपके पास इनकम आने की शुरुआत हो जाएगी। इसके अलावा आपको अपनी वेबसाइट पर पेड प्रमोशन करने का भी मौका मिलेगा। अगर आपकी वेबसाइट अच्छा परफॉर्म करती है। इस स्थिति में आप आसानी से हर महीने अपनी वेबसाइट से 3 से 4 लाख रुपये या उससे ज्यादा की कमाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें