करोड़ों लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए करते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। व्हाट्सएप से जुड़े एक खास तरह के फ्रॉड से स्कैमर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। इस डिजिटल युग ने भले ही हमारे कई कामों को आसान किया है। वहीं इसी के समानांतर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हुई है।
स्कैमर नए नए तरीकों का इजाद करके लोगों के साथ ठगी करने का काम करते हैं। इस कारण स्मार्टफोन का उपयोग करते समय आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। वहीं आज हम आपको व्हाट्सएप से जुड़े एक अलग तरह के फ्रॉड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों खूब चर्चा में है।