फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digilocker On WhatsApp: अब व्हाट्सएप से डाउनलोड कर पाएंगे पैन कार्ड, डीएल समेत कई दस्तावेज, यहां जानें तरीका

Wed, 25 May 2022 12:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
व्हाट्सएप से कर पाएंगे पैन कार्ड डाउनलोड - फोटो : istock
आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे, जो आपके लिए बेहद जरूरी होंगे। इन्हें बनवाने से लेकर इन्हें संभालकर रखने में लोगों की काफी मेहनत लगती है। हालांकि, समय-समय पर ई-डॉक्यूमेंट जैसी कई तरह की अन्य सुविधाएं आती रहती हैं, जिससे लोगों को फायदा मिलता है। वहीं, अब ऐसी ही सुविधा लोगों को सोशल मीडिया मैसेंजर व्हाट्सएप के जरिए मिलने जा रही है। अब लोग अपने व्हाट्सएप एप के जरिए अपने ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेजों को बेहद आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। इलेक्टॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने घोषणा की है कि अब लोग डिजिलॉकर सेवा का इस्तेमाल करने के लिए व्हाट्सएप पर MyGov हेल्पडेस्क का उपयोग करने में सक्षम होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इन्हें डाउनलोड कर पाएंगे और ये सेवा क्या है? आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
व्हाट्सएप से कर पाएंगे पैन कार्ड डाउनलोड - फोटो : iStock
  • व्हाट्सएप पर MyGov हेल्पडेस्क की सुविधा मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ऐसे में लोग अपने ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की आरसी, पैन कार्ड, सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट और बीमा पॉलिसी जैसे दस्तावेजों को यहां रख और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
व्हाट्सएप से कर पाएंगे पैन कार्ड डाउनलोड - फोटो : istock
ऐसे कर पाएंगे व्हाट्सएप से डाउनलोड:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी व्हाट्सएप के जरिए अपने पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य दस्तावेजों को डाउनलोड करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस 9013151515 नंबर पर Namaste या Hi या Digilocker लिखकर मैसेज भेजना है।

4 of 6
व्हाट्सएप से कर पाएंगे पैन कार्ड डाउनलोड - फोटो : istock
स्टेप 2
  • मैसेज भेजने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि आपको डिजीलॉकर अकाउंस की सर्विस लेनी है या फिर कोविन एप की।
विज्ञापन

5 of 6
व्हाट्सएप से कर पाएंगे पैन कार्ड डाउनलोड - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको डिजीलॉकर का विकल्प चुनना है और अगर आपका इसमें अकाउंट नहीं है, तो आपको पहले अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
व्हाट्सएप से कर पाएंगे पैन कार्ड डाउनलोड - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां दर्ज करना है। इसके बाद आपके द्वारा जो दस्तावेज यहां अपलोड हैं, उन्हें आप डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें