फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rights: अगर कोई आपको गाली या जान से मारने की धमकी दे, तो पलटकर जवाब देने की बजाए इन अधिकारों का करें इस्तेमाल

Wed, 16 Nov 2022 11:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What to Do If Someone Misbehaves - फोटो : Istock
अक्सर हमारे गली मोहल्ले या किन्हीं दूसरी जगहों पर लड़ाई झगड़ा देखने को मिलता है। इस दौरान कई बार लोग गुस्से में आकर एक दूसरे को गाली देने लगते हैं। वहीं मामला गंभीर होने पर कई बार लोग दूसरों को जान से मारने तक की धमकी दे देते हैं। ऐसे में स्थिति काफी बिगड़ जाती है और विवाद काफी ज्यादा गंभीर हो जाता है। कई बार तो बात लड़ाई झगड़े तक पहुंच जाती है। अगर आपके साथ भी कुछ इस तरह की अप्रिय घटना जन्म लेती है। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति आपके साथ गाली गलौज या जान से मारने की धमकी देता है। कानून के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति आपके साथ गाली गलौज कर रहा है या आपको जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में ये एक दंडनीय अपराध है। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति के ऊपर संगीन मुकदमा दर्ज हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
What to Do If Someone Misbehaves - फोटो : Istock
इस तरह के अपराध को अंजाम देने पर पुलिस थाने में सीआरपीसी की धारा 154 के तहत एफआईआर दर्ज होती है। भारतीय दंड संहिता की धारा 294 के अनुसार किसी के साथ गाली गलौज करना एक दंडनीय अपराध है। 
विज्ञापन

3 of 5
What to Do If Someone Misbehaves - फोटो : Istock
हालांकि, इस तरह के मामलों के सामने आने पर व्यक्ति को जेल की सजा नहीं दी जाती है बल्कि व्यक्ति से जुर्माने को भरवाया जाता है। 

4 of 5
What to Do If Someone Misbehaves - फोटो : Istock
वहीं किसी प्रकार के विवाद में अगर कोई व्यक्ति आपको जान से मारने की धमकी देता है। इस स्थिति में आपको उस व्यक्ति की तुरंत रिपोर्ट लिखवानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What to Do If Someone Misbehaves - फोटो : Istock
भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के अनुसार किसी को जान से मारने की धमकी देना एक दंडनीय अपराध है। ऐसा करने पर व्यक्ति को सात साल की सजा हो सकती है। ऐसे मामले में सीधे रिपोर्ट तैयार करके मजिस्ट्रेट के पास भेजी जाती है। ऐसे मामलों में जमानत आसानी से मिल जाती है। वहीं मुकदमा चलता रहता है। 

Cyber Alert: स्मार्टफोन यूजर्स सावधान, मोबाइल से तुरंत डिलीट करें ये मोबाइल एप्स, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें