फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas: सिलेंडर से हो रही है गैस लीक, तो तुरंत करें ये काम वरना हो सकता है हादसा

Wed, 17 Jan 2024 01:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What to do if gas cylinder is leaking - फोटो : i stock
What to do if gas cylinder is leaking: आज के समय खाना पकाने के लिए कई घरों में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। खाना बनाने के लिए एलपीजी सुरक्षित और सुविधाजनक साधन है। अन्य ईंधनों जैसे लकड़ी या उपलों की तुलना में एलपीजी गैस सिलेंडर से खाना पकाना काफी किफायती है। एक समय था जब घरों में महिलाएं खाना पकाने के लिए लकड़ी या उपले का इस्तेमाल करती थीं। इससे रसोई घरों में काफी धुआं होता था, जिसका बुरा असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता था। हालांकि, एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के उपयोग में आने से धुआं और प्रदूषण अब नहीं होता है। गौर करने वाली बात है कि रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय कई बार गैस लीक करने लगती है। अगर आपके सिलेंडर की गैस लीक हो रही है। ऐसे में आपको कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
What to do if gas cylinder is leaking - फोटो : i stock
अगर आपके एलपीजी रसोई सिलेंडर से गैस लीक कर रही है। इस स्थिति में आपको अपने खिड़की और दरवाजों को खोल देना चाहिए। इसके अलावा आपको माचिस नहीं जलाना चाहिए। यह करने के बाद आपको सिलेंडर में लगे रेगुलेटर को तुरंत बंद करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
What to do if gas cylinder is leaking - फोटो : i stock
अगर आप रेगुलेटर को बंद नहीं करते हैं। ऐसे में सिलेंडर से गैस लगातार लीक होती रहेगी। अगर रेगुलेटर बंद करने के बाद भी सिलेंडर से गैस लीक हो रही है। इस स्थिति में आपको रेगुलेटर को निकालकर सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगाना है। 

4 of 5
What to do if gas cylinder is leaking - फोटो : Istock
इसके बाद आपको सिलेंडर में होने वाली गैस लीक की जानकारी अपनी गैस एजेंसी को देनी है। इसके बाद आपकी गैस एजेंसी लीक हो रहे सिलेंडर को बदल देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What to do if gas cylinder is leaking - फोटो : i stock
वहीं अगर आपका गैस सिलेंडर काफी ज्यादा लीक हो रहा है। इस स्थिति में आपको गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर ये सभी चीजें करनी चाहिए।

KCC: सरकार किसानों को बिना गारंटी बेहद ही कम ब्याज दरों पर दे रही है लोन, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें