Cash not received from atm but amount deducted: आज के इस डिजिटल युग में पेमेंट की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव आया है। यूपीआई और कई दूसरे ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म आने के बाद ज्यादातर लोग कैशलेस रहना पसंद कर रहे हैं। इन क्रांतिकारी बदलावों के आने के बाद से देश कैशलेस इकोनॉमी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, देश अभी पूरी तरह से कैशलेस नहीं हुआ है। कई जगहों पर लेनदेन करने के लिए आपके पास कैश का होना बहुत जरूरी है।
हर प्रमुख जगहों पर एटीएम मशीन लगी होती हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से कैश निकाल सकते हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि एटीएम से जब हम पैसे निकालते हैं तो खाते से पैसे भी कट जाते हैं लेकिन वे मशीन से निकलते नहीं हैं। ऐसी स्थिति में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इस तरह की स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।