फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: चलते-चलते अचानक रुक जाए बाइक, तो सबसे पहले चेक करें ये तीन चीजें

Mon, 30 Sep 2024 07:20 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अचानक गाड़ी रुकने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala
If Bike Stops Follow These Tips: बाइक सिर्फ एक वाहन भर नहीं है, बल्कि यह आधुनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। 2020 की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मौजूद कुल वाहनों में 75% टू व्हीलर हैं। अक्सर सड़क पर चलते-चलते मोटरसाइकिल अचानक रुक जाती है, और यह एक आम समस्या है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है, जैसे कि ईधन का खत्म होना, स्पार्क प्लग खराब होना, फ्यूल पंप की खराबी, या फिर किसी अन्य तकनीकी खराबी। वैसे तो बाइक खराब होने पर मैकेनिक को दिखाना चाहिए। मगर कई बार बाइक ऐसी जगह पर बंद हो जाती है जहां आसपास मैकेनिक नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अचानक गाड़ी रुकने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
आमतौर पर बाइक बंद होने के तीन कारण होते हैं, जिन्हें खुद भी चेककर के आसानी से ठीक कर सकते हैं। सरल करके कहें तो गाड़ी बंद होने पर तुरंत कुछ चीजें चेक करनी चाहिए, जिससे आप वापस गाड़ी को चालू करके अपने यात्रा पर जा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन

3 of 5
अचानक गाड़ी रुकने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
क्या होता है रिजर्व स्विच?
हर बाइक में एक रिजर्व स्विच होता है, जिसमें कुछ मात्रा में तेल संरक्षित होता है। इस रिजर्व स्विच का काम है कि जब आपके बाइक का फ्यूल टैंक लगभग खाली हो जाए, तो आप बाइक को कुछ और दूरी तक चला सकें। ऐसे में यहां पर दो परिस्थितियां सामने आती हैं-
  • पहली- अगर गाड़ी अचानक बंद होती है तो हो सकता है आपकी गाड़ी का इंधन खत्म हो गया हो, ऐसी स्थिति में आप रिजर्व स्विच ऑन करके वापस कुछ दूर जा सकते हैं।
  • दूसरी- कई बार तेल होने के बावजूद गाड़ी बंद हो जाती है, ऐसे में हो सकता है कि गाड़ी का रिजर्व स्विच ऑन हो। गाड़ी का रिजर्व स्विच ऑन होने की वजह से भी गाड़ी रूक सकती है। ऐसी स्थिति में आप गाड़ी का रिजर्व स्विच ऑफ करके वापस गाड़ी स्टार्ट कर सकते हैं।
 

4 of 5
अचानक गाड़ी रुकने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
स्पार्क प्लग
अगर अचानक गाड़ी रुक गई है और रिजर्व स्विच भी ऑफ है साथ ही गाड़ी में इंधन भी है, तो ऐसी स्थिति में स्पार्क प्लग मोटरसाइकिल के इंजन को स्टार्ट करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर स्पार्क प्लग खराब हो गया है, तो मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं होगी। आप स्पार्क प्लग को निकालकर साफ करके वापस गाड़ी स्टार्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अचानक गाड़ी रुकने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
खराब सेल्फ स्टार्ट
कई बारी बैटरी खराब होने की वजह से या खराब सेल्फ स्टार्ट खराब होने की वजह से गाड़ी नहीं चालू हो पाती है। ऐसी स्थिति में आप किक मारकर गाड़ी स्टार्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें