Precautions During Storm: भारत में गर्मियों और मानसून के दौरान आंधी-तूफान और तेज हवाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। ये प्राकृतिक आपदाएं सिर्फ घरों या फसलों को ही नुकसान नहीं पहुंचातीं हैं, बल्कि कई बार जानलेवा भी साबित होती हैं। अक्सर लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो तूफान के दौरान उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं, जैसे किसी पेड़ के नीचे शरण लेना या बिजली के खुले उपकरणों का इस्तेमाल करना।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी मई और जून 2025 में देश के कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में, इन प्राकृतिक घटनाओं के दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सही समय पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।