Ayushman Card Eligibility Criteria: अगर कोई बीमार हो जाए और बीमारी अगर बड़ी है तो इलाज के लिए लाखों रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं उनके लिए तो कोई दिक्कत की बात नहीं, लेकिन जो गरीब वर्ग से आते हैं उन्हें इलाज करवाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए कि किसी गरीब को इलाज का अभाव न हो, इसलिए भारत सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना चला रही है। दरअसल, इस योजना के जरिए मुफ्त इलाज दिया जाता है जिसके लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं और इस कार्ड से ही मुफ्त इलाज का लाभ लिया जा सकता है। वहीं, इस इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है। बस अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आवेदन कर मुफ्त के इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इस योजना के लिए अपात्र हैं। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि ये कौन लोग हैं जो इस योजना से नहीं जुड़ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में पात्रता सूची के जरिए ये जान सकते हैं...