PM Kisan Yojana 14th Installment: जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज स्थित ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- किसानों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इस बार किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि किसानों को 14वीं किस्त के पैसे कब तक मिल सकते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट जान सकते हैं...