ATM Card Cash Withdrawal Rules: अब बैंक से जुड़े हर काम के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि अब ज्यादातर काम घर बैठे ही हो जाते हैं। किसी को पैसे भेजने हो, एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना हो, चेकबुक के लिए आवेदन करना हो, लोन लेना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम घर से ही हो जाते हैं। दूसरी तरफ अब पैसे निकालने के लिए बैंक भी नहीं जाना पड़ता, क्योंकि एटीएम के आने के बाद से आप जब चाहें तब अपने बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं। बस इसके लिए आपको एटीएम कार्ड की जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के एटीएम कार्ड से आप पैसे निकालते हैं, तो आपको जेल तक हो सकती है? शायद नहीं, तो ऐसे में आपके लिए पहले नियम जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...