14th Installment Of PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए लगभग हर किसी वर्ग को लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये के रूप में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त मिलनी है, लेकिन उससे पहले ये जरूरी है कि किसान कुछ काम जरूर करवा लें। वरना वो किस्त के लाभ से वंचित तक रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किसानों को कौन से तीन काम करवाने जरूरी है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...