Update Aadhaar: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे उनमें अगर सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज को देखा जाए, तो शायद आधार कार्ड से ऊपर कोई और नजर न आए। ऐसा इसलिए क्योंकि आधार के बिना कई काम अटक सकते हैं और आधार के पास में होने से लगभग सभी काम आसानी से हो जाते हैं। वहीं, आपके इस आधार कार्ड को सरकार की तरफ से अपडेट करवाना जरूरी किया गया था, जिसकी पहले आखिरी तारीख 14 जून 2023 रखी गई थी। पर अगर आपने अब तक अपने आधार को अपडेट नहीं करवाया है, तो आप इसे 14 सितंबर 2023 तक अब भी अपडेट करवा सकते हैं और वो भी बिल्कुल मुफ्त में। तो चलिए बिना देरी के आधार कार्ड को अपडेट करने के तरीके के बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...