फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: अब आयुष्मान कार्ड धारकों को 5 लाख की जगह मिलेगा दस लाख रुपये का मुफ्त इलाज, जानिए क्या हुआ है बदलाव

Wed, 12 Jul 2023 01:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: देश में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की संख्या काफी अधिक है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर इन लोगों को किसी प्रकार की बड़ी बीमारी हो जाए। ऐसे में इनके ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। गरीबी के कारण इन लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं भी ठीक ढंग से प्राप्त नहीं हो पाती हैं। इसी समस्या को देखते हुए कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू किया था। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान कर रही है। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आयुष्मान कार्ड धारकों को एक बड़ा उपहार दिया है। गुजरात में अब आयुष्मान भारत योजना की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने गांधीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान इस पहल को शुरू किया है। आयुष्मान भारत योजना के इस नए नियम के अंतर्गत दूसरे राज्यों में इलाज कराने पर भी दस लाख रुपये का बीमा कवर का लाभ मिलेगा। 

PF: पिछली कंपनी बंद होने के बाद फंस गया है पीएफ का पैसा, जानिए कैसे मिलेगा वापस
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ने इस बारे में भी जानकारी दी कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है। वो अब 10 लाख रुपये तक के खर्च में सर्जरी, किडनी, हृदय, यकृत, कॉकलियर ट्रांसप्लांट तक करा सकते हैं। 

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा उन्होंने इस बारे में भी बताया कि राज्य में 2027 सरकारी अस्पताल, 803 निजी और केंद्र सरकार के 18 अस्पताल पीएमजेएवाई-एमए इलाज और सर्जरी करने के लिए अधिकृत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आपने अब तक अपना आयुष्मान भारत कार्ड नहीं बनाया है। ऐसे में आप नजदीकी जन सेवा केंद्र पर विजिट करके आसानी से स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराकर आयुष्मान भारत कार्ड को बनवा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें