फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Challan: ई-चालान कटने के बाद कितने दिनों तक की जा सकती है उसकी पेमेंट, जानिए डिटेल्स

Sun, 24 Mar 2024 01:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What Is The Due Date Of E Challan Payment - फोटो : Istock
What Is The Due Date Of E Challan Payment: हम में से कई लोग कहीं पर आने जाने के लिए अपने निजी वाहन का उपयोग करते हैं। निजी वाहन पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में काफी सुविधाजनक होते हैं और इससे समय की भी काफी बचत होती है। हालांकि, सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए कई ट्रैफिक नियमों को बनाया गया है। अक्सर देखने को मिलता है कि गाड़ी चलाते समय हमसे यातायात नियमों का उल्लंघन हो जाता है। ऐसे में सड़कों पर कई जगह पर जो कैमरे लगे होते हैं। उनके माध्यम से हमारा ई-चालान कट जाता है। चालान कटने के बाद हमारे मोबाइल पर इसका मैसेज आता है। कई बार लोग पैसों के अभाव में अपना ई-चालान नहीं भर पाते हैं। इस कारण कई लोगों का सवाल रहता है कि ई-चालान कटने के बाद कितने दिनों तक उसकी पेमेंट की जा सकती है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
What Is The Due Date Of E Challan Payment - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस दिन आपका ई-चालान कटता है। उसके बाद से आपके पास इसे भरने के लिए 90 दिनों का समय रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
What Is The Due Date Of E Challan Payment - फोटो : Istock
आपको बता दें कि चालान कटने के 60 दिनों बाद वह वर्चुअल कोर्ट में चला जाता है। अगर आप इस समय तक भी अपना चालान नहीं भरते हैं। ऐसे में कानूनी कार्यवाही शुरू होने के बाद वाहन के मालिक को चालान जमा करने के लिए वकील के साथ फिजिकल कोर्ट में जाना होता है। 

4 of 5
What Is The Due Date Of E Challan Payment - फोटो : Istock
सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले लगातार सामने निकलकर आते रहते हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटना के मामलों को कम करने के लिए कुछ सालों पहले यातायात के नियमों में कई बड़े बदलाव किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What Is The Due Date Of E Challan Payment - फोटो : Istock
ट्रैफिक से जुड़े इन नियमों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा है। इन नियमों का पालन करने पर यात्रा सुरक्षित और सुनिश्चित होती है। ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है। 

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 17वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत कर लें ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें