फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: बहुत कम लोगों को ही पता है टीटीई और टीसी के बीच का अंतर, क्या आप जानते हैं?

Thu, 19 Oct 2023 02:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय ट्रेनों में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। यात्रियों की सहूलियत और सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है, ताकि उन्हें सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। हालांकि, ट्रेन में सफर करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने पर आपसे जुर्माना वसूला जाता है। ट्रेन में जब हम सफर करते हैं। उस दौरान हमारी ट्रेन टिकट को चेक किया जाता है। ट्रेन टिकट चेक करने वाले व्यक्ति को कई लोग टीटीई कहते हैं, तो कई लोग टीसी। वहीं क्या आपको इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में पता है। बहुत कम लोगों को ही टीटीई और टीसी के बीच के अंतर के बारे में पता है। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : सोशल मीडिया

टीटीई 

टीटीई से तात्पर्य ट्रैवल टिकट एग्जामिनर से है। ये लोग ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की टिकट को चेक करते हैं। इनको प्रीमियम, मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की टिकट को चेक करने के लिए नियुक्त किया जाता है।

Rapid Rail: शुरू होने जा रही रेपिड रेल, प्रीमियम कोच और वाईफाई के साथ मिलेंगी शानदार सुविधाएं, सस्ता है किराया
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : iStock
अगर कोई यात्री ट्रेन में बिना ट्रेन टिकट यात्रा कर रहा है। ऐसे में टीटीई उससे जुर्माना वसूलता है। इसके अलावा टीटीई के पास यह अधिकार भी होता है कि अगर कोई यात्री जिसका कंफर्म रिजर्वेशन था वह नहीं आता। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इस स्थिति में उसकी सीट को टीटीई आरएसी या वेटिंग लिस्ट टिकट पर सफर कर रहे यात्रियों को अलॉट कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock

टीसी

टीसी से तात्पर्य टिकट कलेक्टर से है। टीसी की न्यूक्ति ट्रेन स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर की जाती है। टीसी का काम प्लेटफॉर्म पर घूमने वाले यात्रियों की टिकट को चेक करना होता है। टीसी स्टेशनों के प्रवेश या निकास द्वार पर भी टिकटों की चेकिंग करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें