फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: कट गया है राशन कार्ड से नाम तो इस तरीके से जुड़वा लें, वरना अटक सकते हैं कई काम, देखें लिस्ट

Thu, 19 Oct 2023 01:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राशन कार्ड से कटे हुए नाम को जुड़वाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ration Card Rule: जरूरतमंद और गरीब तबके के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। जहां कई योजनाओं में आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है, तो वहीं कई योजनाओं में कई चीजें दी जाती हैं। जैसे- राशन कार्डधारकों को मुफ्त में व सस्ता राशन दिया जाता है। परिवार के प्रति व्यक्ति के हिसाब से ये राशन दिया जाता है, लेकिन कई बार लोगों के राशन कार्ड से उनके किसी परिवार के सदस्य का नाम कट जाता है। ऐसे में लोग परेशान होने लगते हैं और उनको समझ नहीं आता कि वो क्या करें। पर आपको कुछ नहीं करना बल्कि आप अपने इस कटे हुए नाम को जुड़वा सकते हैं, जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
राशन कार्ड से कटे हुए नाम को जुड़वाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
अटक सकते हैं ये काम:-

दरअसल, अगर आपका नाम राशन कार्ड से कट जाता है तो फिर आपके कई काम अटक सकते हैं, जैसे:-...
  • नाम कटने के बाद आपके हिस्से का राशन नहीं मिल पाएगा
  • आप एड्रेस प्रूफ के तौर पर राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे
  • गैस कनेक्शन लेने के लिए राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे
विज्ञापन

3 of 6
राशन कार्ड से कटे हुए नाम को जुड़वाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
ऐसे करें चेक नाम कटा है या नहीं:-

स्टेप 1
  • राशन कार्ड की सूची को समय-समय पर अपडेट करने के कारण भी नाम राशन कार्ड से कट जाता है
  • ऐसे में अगर आपका नाम कट गया है, तो इसे जुड़वाने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना है

4 of 6
राशन कार्ड से कटे हुए नाम को जुड़वाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर यहां पर आपको 'राशन कार्ड' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको 'Ration Card Details On State Portals' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक का नाम और फिर पंचायत को चुनें
विज्ञापन

5 of 6
राशन कार्ड से कटे हुए नाम को जुड़वाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
  • इसके बाद आपको अपनी राशन की दुकान का नाम, दुकानदार का नाम और फिर अपने राशन कार्ड का प्रकार चुनना है
  • फिर आपके सामने एक सूची आ जाएगी
  • इसमें आपको अपना नाम चेक करना है, अगर आपका नाम नहीं है तो आपका नाम राशन कार्ड से कटने के कारण इसमें नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशन कार्ड से कटे हुए नाम को जुड़वाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
कटे हुए नाम को ऐसे जुड़वा सकते हैं:-
  • सबसे पहले अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाएं या अपने राशन डीलर से मिलें
  • फिर फॉर्म लेकर भरें और संग में संबंधित दस्तावेज लगाएं
  • इसके बाद सत्यापन होगा और सबकुछ सही पाए जाने पर आपका नाम दोबारा जोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें