फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAN Card: क्या आपको पता है PAN, TAN और TIN कार्ड नंबरों में क्या होता है अंतर? जानिए यहां

Sun, 22 Dec 2024 09:11 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PAN Card - फोटो : AdobeStock
What Is The Difference Between PAN TAN And TIN: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास पैन कार्ड है। पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसमें हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। कई तरह के वित्तीय कार्यों को कराने के लिए पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। यही नहीं पैन कार्ड का उपयोग विभिन्न जगहों पर दस्तावेज के रूप में भी किया जाता है।

इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करते समय भी इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। नियमों के तहत एक व्यक्ति केवल एक पैन कार्ड रख सकता है। अगर आप एक से अधिक पैन कार्ड रखते हैं तो आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। वहीं क्या आपको पता है कि PAN, TAN और TIN कार्ड नंबरों में क्या अंतर होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PAN Card - फोटो : AdobeStock

PAN

पैन से तात्पर्य परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number) से है। ये दस अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। पैन नंबर की मदद से सरकार आसानी से पैन कार्ड धारक द्वारा किए जा रहे वित्तीय लेनदेन को ट्रैक कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
PAN Card - फोटो : AdobeStock

TAN

TAN से आशय Tax Deduction and collection account Number से है। टैन दस अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। टैन नंबर आयकर विभाग जारी करता है। TCS और TDS को ट्रैक करने के लिए इसको उपयोग में लाया जाता है।

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

TIN

टिन नंबर से तात्पर्य टैक्स आइडेंटिफिकेशन नंबर (Tax Identification Number) से है। यह 11 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। टिन नंबर के पहले दो अंक राज्य को दर्शाते हैं। 

Aadhaar Card: आखिर आधार कार्ड में 12 अंकों की संख्या क्यों होती है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PAN Card - फोटो : AdobeStock
इस नंबर को गृह मंत्रालय जारी करता है। इसका उपयोग अंतरराज्यीय बिक्री लेनदेन में होता है। यह एक खास तरह का आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है।

Vatsalya Yojana: क्या है एनपीएस वात्सल्य योजना? जानिए कैसे यह स्कीम आपके बच्चों का भविष्य करेगी सुरक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें