What Is The 50:30:20 Golden Rule Of Salary Saving: आज के इस बाजारवादी दौर में बचत करना काफी चुनौतीपूर्ण काम है। इस पूंजीवादी व्यवस्था के भीतर विभिन्न वस्तुओं और उत्पाद को ज्यादा से ज्यादा बेचने के लिए कंपनियां अपनी मार्केटिंग स्ट्रैटजी की मदद से हमारे भीतर वस्तुओं और चीजों को लेकर इच्छाएं निर्मित कर रही हैं। इस कारण लोग कई ऐसी चीजों को भी खरीदना पसंद कर रहे हैं, जिनकी उनको खास जरूरत नहीं है। कई बार पैसे न होने पर लोग इन चीजों को क्रेडिट कार्ड या लोन पर ले लेते हैं। इस कारण हर महीने ईएमआई का बोझ उनको और भी ज्यादा परेशान करता है। इन सब में पैसों की बचत करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको 50:30:20 के एक गोल्डन रूल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप जॉब करते हुए अपनी जिंदगी अच्छे से जी सकते हैं और साथ ही साथ पैसों की भी अच्छी खासी बचत कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -