PM Mudra Yojana: नौकरी में एक तरफ जहां सीमित आय होती है। वहीं बिजनेस में कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। एक अच्छा बिजनेस आपको कुछ सालों में अमीर बना सकता है। इसी वजह से देश में कई लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। हालांकि जानकारी, पैसों या संसाधनों के अभाव में लोग अपना व्यापार शुरू नहीं कर पाते हैं।
इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए आपको बिना गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन दे रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। मुद्रा योजना का लाभ प्राप्त करके आप आसानी से अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -