PM Mudra Yojana: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना खुद का बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं। ऐसे में भारत सरकार देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमत्री मुद्रा योजना नामक एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। यह खास तौर पर उन लोगों को लाभान्वित करती है, जो पैसों के अभाव में अपना कोई कारोबार नहीं शुरू कर पा रहे हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत भारत सरकार लोगों को बिना गारंटी 10 लाख रुपये तक का लोन ऑफर कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत शिशु, किशोर और तरुण तीन प्रकार के लोन दिए जा रहे हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको किसी प्रकार के कोलैटरल और सिक्योरिटी की जरूरत नहीं है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में कई लोग इस स्कीम का लाभ लेकर अपना खुद का व्यापार शुरू कर रहे हैं।