फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Mudra Yojana: बिना गारंटी मिल रहा बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख का लोन, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ

Sun, 30 Apr 2023 03:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Mudra Yojana - फोटो : Istock
PM Mudra Yojana: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना खुद का बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं। ऐसे में भारत सरकार देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमत्री मुद्रा योजना नामक एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। यह खास तौर पर उन लोगों को लाभान्वित करती है, जो पैसों के अभाव में अपना कोई कारोबार नहीं शुरू कर पा रहे हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत भारत सरकार लोगों को बिना गारंटी 10 लाख रुपये तक का लोन ऑफर कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत शिशु, किशोर और तरुण तीन प्रकार के लोन दिए जा रहे हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको किसी प्रकार के कोलैटरल और सिक्योरिटी की जरूरत नहीं है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में कई लोग इस स्कीम का लाभ लेकर अपना खुद का व्यापार शुरू कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Mudra Yojana - फोटो : istock
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
PM Mudra Yojana - फोटो : istock
आपको रजिस्ट्रेशन के लिए इस स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ को अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर में ओपन करना है। 

Rules Change: GST के नियमों से लेकर ATM से लेनदेन तक, 1 मई से बदलने जा रहे ये नियम

4 of 5
PM Mudra Yojana - फोटो : i stock
इसके बाद आपको वेबसाइट पर पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Mudra Yojana - फोटो : i stock
आवेदन के बाद आपको एक मुद्रा कार्ड मिलेगा, जिसका उपयोग आप डेबिट कार्ड की तरह कर सकते हैं। कारोबार शुरू करने के लिए आप मुद्रा योजना के अंतर्गत 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन पा सकते हैं। 

May Bank Holidays: मई महीने में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, शाखा में विजिट करने से पहले जरूर देख लें ये लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें