फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर काम की: क्या है मेरा युवा भारत योजना और किन्हें मिलेगा लाभ, आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

Tue, 31 Oct 2023 12:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
Mera Yuva Bharat: युवाओं को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि के अवसर पर सरकार मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रही है। कुछ दिनों पहले मन की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने की बात कही थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात का जिक्र किया था कि भारत विभिन्न राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उनके मुताबिक मेरा भारत संगठन युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने और विकसित भारत में युवा शक्ति को एकजुट करने का प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से MYBHARAT.GOV.IN से जुड़ने के लिए कहा है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mera Yuva Bharat - फोटो : Istock

क्या है मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म 

मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म एक ऑटोनोमस बॉडी है। मेरा युवा भारत का लक्ष्य युवा विकास को ध्यान में रखते हुए एक संपूर्ण सरकारी प्लेटफॉर्म तैयार करना है। इसके जरिए युवाओं को नए अवसरों के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि राष्ट्र निर्माण में वह एक निर्णायक भूमिका निभा सकें। 
विज्ञापन

3 of 5
Mera Yuva Bharat - फोटो : Istock
इस प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा लाभ 15 से 29 वर्ष के आयु वाले लोगों को पहुंचेगा। यह प्लेटफॉर्म युवा नेतृत्व वाले विकास पर सरकार का ध्यान खींचेगा और युवाओं को विकास का एक्टिव ड्राइवर बनाने में एक निर्णायक भूमिका निभाएगा। 

Business Ideas: मात्र दस हजार रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, लाखों में कर सकते हैं कमाई

4 of 5
Mobile New - फोटो : Istock
यह प्लेटफॉर्म युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में अवसर प्रदान करने का काम करेगा। यह एक शानदार पहल है, जिसकी मदद से विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mobile New - फोटो : Istock
युवा  MYBHARAT.GOV.IN पर रजिस्ट्रेशन करके विभिन्न कार्यक्रमों में लॉगिन कर सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म से युवाओं की लीडरशिप और कई दूसरे कौशल का विकास होगा। यही नहीं यह प्लेटफॉर्म युवाओं को सोशल इनोवेटर्स बनाने का काम करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें