देश में कई लोग एलआईसी को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं। एलआईसी बच्चों, बूढ़ों, महिलाओं और विभिन्न आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रहा है। निवेश के लिहाज से ये स्कीमें काफी अच्छी हैं। अगर आप किसी स्कीम में लंबी समयावधि के लिए निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन उमंग पॉलिसी है। अगर आप हर महीने एक निश्चित आय पाना चाहते हैं। ऐसे में आप एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद पॉलिसी होल्डर को 100 साल की उम्र होने तक वित्तीय सुरक्षा का लाभ मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -