फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Tax: अब सैटेलाइट से कटेगा टोल टैक्स, मोदी सरकार देने जा रही जनता को यह तोहफा

Sat, 27 Jul 2024 05:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Global Navigation Satellite Toll Tax System - फोटो : Amar Ujala
Global Navigation Satellite Toll Tax System: देश में बड़ी संख्या में लोग कहीं पर आने जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करते हैं। हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करते समय रास्ते में कई बार टोल प्लाजा आते हैं, जहां टोल टैक्स देना होता है। गौर करने वाली बात है कि पहले मैनुअली टोल टैक्स जमा करना होता था। इस कारण टोल प्लाजा पर वाहनों की एक लंबी लाइन लग जाती थी। हालांकि, अब चीजें काफी बदल चुकी हैं। फास्टैग सिस्टम आने से टोल टैक्स जमा करने की प्रक्रिया काफी सुविधाजनक हो गई है। इसमें टोल प्लाजा पर लगा स्कैनर गाड़ी पर लगे फास्टैग को स्कैन करके टोल टैक्स काट लेता है। वहीं अब सरकार एक खास तरह की योजना पर काम कर रही है, जिसके आने से कहा जा रहा है टोल प्लाजा खत्म हो सकते हैं। भारत सरकार देश में सैटेलाइट बेस्ड टोल सिस्टम को लॉन्च करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Global Navigation Satellite Toll Tax System - फोटो : Istock
इसको लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सभा में जानकारी दी थी। अपनी बात कहते हुए उन्होंने कहा था कि देश के कुछ चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों पर ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम GNSS बेस्ड टोल टैक्स सिस्टम को लगाए जाने की योजना बन रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Global Navigation Satellite Toll Tax System - फोटो : Istock
ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम को अगर पूरे भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगाया जाता है तो देश में टोल प्लाजा की जरूरत खत्म हो सकती है। हालांकि, सरकार अभी ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम को कुछ चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों पर ही लगाएगी। 

4 of 5
Global Navigation Satellite Toll Tax System - फोटो : Istock
शुरुआत में यह केवल हाइब्रिड मॉडल पर काम करेगा। इसमें ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम से भी टोल काटा जाएगा और फास्टैग से भी टोल टैक्स कटेगा। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 18वीं किस्त, क्या किसान पति-पत्नी दोनों को मिलेगा लाभ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Global Navigation Satellite Toll Tax System - फोटो : Istock
देश में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। वहीं पूरे भारत में ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम लागू करने को लेकर भी अभी कोई योजना नहीं है। ऐसे में फिलहाल अभी के लिए तो देश में टोल प्लाजा खत्म नहीं होंगे। 

PM Mudra Yojana: शुरू करना चाहते हैं नया बिजनेस, तो सरकार दे रही बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें