फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-PAN Card: क्या आप जानते हैं क्या होता है ई-पैन कार्ड? घर बैठे ऐसे बनवाएं

Fri, 20 Jan 2023 03:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
What is e-PAN Card: आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों के लिए पड़ती होगी। ठीक ऐसे ही पैन कार्ड एक ऐसा अकेला दस्तावेज है जिसकी जरूरत आपको महत्वपूर्ण कामों के लिए पड़ती है। आयकर भरना हो, लोन लेना हो, बैंक खाता खुलवाना हो या फिर वित्तीय लेन देन करना हो आदि। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि अब ई-पैन कार्ड का चलन भी काफी बढ़ रहा है। दरअसल, ई-पैन कार्ड पैन कार्ड का डिजिटली रूप होता है, जिसे आप अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप में रख सकते हैं। इसलिए इसके गुम होने या चोरी होने का डर भी नहीं रहता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर बैठे ही ई-पैन कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
ये है ई-पैन कार्ड को डाउनलोड करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • ई-पैन कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको पहले आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाना है
  • फिर यहां आपको नीचे क्विक लिंक्स की हेडलाइनल में कुछ लिंक दिए हैं, जिनमें से आपको 'Instant E-PAN' वाले लिंक पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको गेट ई-पैन वाले लिंक पर क्लिक करना है
  • यहां अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • ध्यान रहे कि आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक हो और आधार पर जन्मतिथि पूरी अंकित हो

4 of 5
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर पूछी गई जानकारी पर क्लिक करें
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करें
  • अब आपको अपनी ईमेल आईडी और बाकी मांगी गई जरूरी जानकारियों को यहां भर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब जब आप सबमिट पर क्लिक करेंगे, तो आपको आपका पैन कार्ड नंबर मिलेगा
  • इसके बाद आप इसी वेबसाइट के डाउनलोड पैन वाले लिंक पर जाकर ई-पैन कार्ड यानी पैन कार्ड को पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं
  • हालांकि, अगर आप इसकी हार्ड कॉपी को मंगवाते हैं, तो आयकर विभाग की वेबसाइट पर लिखे मैसेज के मुताबिक, आपको 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें