Ayushman Card: हमारे आसापास कई तरह की बीमारियां और वायरस हैं, जो हमें चंद मिनटों में अपना शिकार बना लेते हैं। इसके बाद काफी दवाओं का सेवन करना पड़ता है और कई बार तो अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ जाती है। लेकिन आज के समय में दवाएं और अस्पतालों का खर्च इतना बढ़ चुका है कि हर किसी के लिए इसका भार उठाना मुश्किल नजर आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये योजना क्या है और लोगों को इसका क्या लाभ मिलता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...