फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आसान शब्दों में यहां समझें क्या है आयुष्मान योजना और किसे मिलता है 5 लाख का लाभ

Sat, 19 Nov 2022 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं? - फोटो : Istock
Ayushman Card: केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। इनमें सस्ता व मुफ्त राशन देना, रोजगार देना, आर्थिक मदद करना, पेंशन देना, शिक्षा देने जैसी नाजाने कितनी योजनाएं शामिल हैं। वहीं, कई योजनाओं को तो राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही मिलकर चलाते हैं। ऐसी ही एक योजना है जिसे शुरू तो केंद्र सरकार ने किया था, लेकिन अब ज्यादातर राज्य भी इस योजना से जुड़ गए हैं। इस योजना का नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। ऐसे में आपके लिए इस योजना को जानना जितना जरूरी है, उतना ही ये समझना जरूरी है कि इसका लाभ किसे मिलता है। तो चलिए आपको योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock
क्या है ये योजना और क्या है लाभ?
  • दरअसल, इस योजना का नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं? - फोटो : Istock
  • जिन पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं, वो सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है और कार्डधारको को कोई पैसा नहीं देना पड़ता है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock
किसका बन सकता है कार्ड?

स्टेप 1
  • आयुष्मान कार्ड सिर्फ उन लोगों के बनते हैं, जो योजना के लिए पात्र हैं। इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी, जिसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करें। फिर सामने नजर आ रहे हैं पहले विकल्प में अपना राज्य चुनें और दूसरे में राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके सर्च करें। इसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें