फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या है आयुष्मान योजना और कैसे कर सकते हैं आवेदन? यहां जानें सबकुछ

Fri, 09 Jun 2023 03:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : istock
Apply For Ayushman Card: सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई योजनाओं का संचालन करती है, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा रही है। इनमें कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें किसी चीज को देकर मदद की जाती है, तो कई योजनाओं में आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसे केंद्र सरकार ने शुरू किया और अब कई राज्य सरकारें भी इसमें जुड़ी हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये आयुष्मान योजना क्या है और इसमें आप कैसे आवेदन कर सकते हैं और कौन इसके लिए पात्र है? आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Istock
योजना और लाभ के बारे में जानें
  • आयुष्मान भारत योजना का नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। वहीं, ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर ये कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Istock
ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1
  • अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको पात्रता चेक करनी होगी
  • ऐसे में आपको पहले इस आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन नजर आएगा
  • आपको इस पर क्लिक करना है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
  • फिर नजर आ रहे दो विकल्प में से पहले में अपना राज्य चुनें
  • अब दूसरे विकल्प में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर से यहां सर्च करें
  • ऐसा करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : istock
पात्र लोग ऐसे कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन:-
  • आवेदन के लिए आपको सबसे पहले नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है और फिर यहां पर आपको संबंधित अधिकारी को अपने दस्तावेज, जैसे- राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि दिखाने हैं
  • फिर आपके दस्तावेजों और पात्रता की जांच होगी और सत्यापन होगा
  • इसके बाद सब सही पाए जाने के 10-15 दिनों के भीतर आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें