फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: स्लीपर क्लास में बुक किया है टिकट, तो कन्वर्ट होकर मिल सकता है एसी का टिकट, जानें तरीका

Mon, 21 Aug 2023 02:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What Is Auto Upgradation In IRCTC - फोटो : Istock
What Is Auto Upgradation In IRCTC: हम में से अधिकतर लोग ट्रेन में यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। किन्हीं और साधनों की अपेक्षा भारतीय ट्रेन ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद साधन है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों में यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए कई नियमों को बना रखा है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक बेहद ही शानदार नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा। इस नियम के अंतर्गत अगर आप स्लीपर क्लास के टिकट को खरीदते हैं। ऐसे में उस टिकट को फ्री में ही 3AC में कन्वर्ट कर दिया जाता है। यह भारतीय रेलवे का एक ऑटो अपग्रेडेशन नियम है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
What Is Auto Upgradation In IRCTC - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे ने स्टडी करते हुए पाया कि ट्रेनों में डिमांड और सप्लाई को लेकर काफी बड़ा गैप है। एक तरफ जहां स्लीपर क्लास में सीटों को लेकर काफी ज्यादा मारामारी रहती है। वहीं एसी क्लास में कई सीटें खाली रह जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
What Is Auto Upgradation In IRCTC - फोटो : Istock
इसी को देखते हुए ऑटो अपग्रेडेशन नियम को लाया गया। इस नियम के अंतर्गत अगर आप ट्रेन टिकट को बुक करते समय ऑटो अपग्रेडेशन विकल्प का चयन करते हैं। 

4 of 5
What Is Auto Upgradation In IRCTC - फोटो : iStock
ऐसे में आपको स्लीपर क्लास के चार्ज पर एसी डिब्बे में सफर करने के लिए सीट मिल सकती है। ऑटो अपग्रेडेशन नियम के अंतर्गत यात्रियों को एक श्रेणी ऊपर कर दिया जाता है। स्लीपर से 3एसी, 3एसी से 2एसी और 2एसी से 1एसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What Is Auto Upgradation In IRCTC - फोटो : Istock
यह सुविधा उन ट्रेनों में उपलब्ध नहीं होती है, जिनमें केवल बैठने की व्यवस्था होती है। इसके अलावा कंशेसन और पास पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ नहीं मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें