How To Update Aadhaar Using App: आज के डिजिटल समय में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने देश के आम नागरिकों के लिए आधार कार्ड से जुड़े कामों को बेहद आसान बना दिया है। अब लोगों को छोटे-छोटे बदलाव करवाने के लिए आधार सेवा केंद्र या लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती है।
आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद आधार एप की मदद से घर बैठे ही कई जरूरी जानकारियां आसानी से अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ तय नियमों, जरूरी दस्तावेजों और मामूली शुल्क की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। बता दें कि इस एप के माध्यम से आप सिर्फ तीन चीजें बदल सकते हैं, पहला मोबाइल नंबर, दूसरा अपना पता और तीसरा अपना इमेल आईडी। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप घर बैठे आधार एप के जरिए किस प्रक्रिया से संशोधन कर सकते हैं।