फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर दिखे पड़ा हुआ 500 का नोट तो भूलकर भी न करें ये गलती, वरना आपके साथ हो सकता है हादसा

Fri, 30 Oct 2026 06:32 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Chemical Coated Currency Notes Scam: सड़क पर गिरे 500 के नोट पर खतरनाक केमिकल या नशीला पदार्थ लगा हो सकता है, जिससे व्यक्ति बेहोश हो सकता है।
  • अपराधी बेहोशी का फायदा उठाकर लूटपाट या किडनैपिंग जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर गिरा 500 का नोट - फोटो : Amar Ujala AI
Finding 500 Rupee Note on Road: चलते-फिरते अगर अचानक रास्ते पर 500 रुपये का कोई नोट गिरा हुआ दिख जाए, तो एक पल के लिए हर किसी की नजर उस पर टिक जाती है और मन में लालच या उत्सुकता आ जाती है। बहुत से लोग बिना सोचे-समझे तुरंत उस नोट को उठा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सड़क पर मिलने वाला नोट किसी बड़ी साजिश या खतरनाक स्कैम का हिस्सा हो सकता है?

आजकल जालसाज लोगों को फंसाने के लिए यह एक नया और खतरनाक तरीका अपना रहे हैं। अगर आप भी सड़क पर पड़े ऐसे लावारिस पैसों को देखकर उठाने की सोचते हैं, तो सावधान हो जाएं। आपकी यह छोटी सी गलती आपके जीवन के लिए भारी खतरा बन सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इसके पीछे क्या खतरा छिपा हो सकता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नोट पर कौन सा खतरा छिपा है? - फोटो : AI
नोट पर कौन सा खतरा छिपा है?
  • कई मामलों में ऐसे सड़क पर पड़े नोटों पर बहुत खतरनाक केमिकल या नशीला पदार्थ लगाया जाता है।
  • इसे हाथ से छूने या पास जाकर सूंघने से व्यक्ति कुछ ही पलों में सुस्त या बेहोश हो जाता है।
  • इसलिए कभी भी रास्ते पर गिरा हुआ नोट दिखे तो उसे उठाना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
सड़क पर गिरा 500 का नोट - फोटो : AI
अपराधी इस जाल का क्यों करते हैं इस्तेमाल?
  • जैसे ही कोई व्यक्ति बेहोश होता है या लालच में आकर अपना ध्यान भटकाता है, आसपास छिपे अपराधी तुरंत आ जाते हैं।
  • वे मौके का फायदा उठाकर लूटपाट, गहने चुराना या किडनैपिंग जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दे सकते हैं।

4 of 5
इस खतरनाक जाल से कैसे बचें? - फोटो : अमर उजाला
इस खतरनाक जाल से कैसे बचें?
  • ऐसी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सड़क पर पड़ी किसी भी संदिग्ध चीज या नोट को कभी न छुएं, और साथ ही सतर्क हो जाएं।
  • खासकर रात के समय या सुनसान रास्ते पर चलते वक्त बहुत अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क पर गिरा 500 का नोट - फोटो : AI
ऐसी स्थिति में क्या कदम उठाएं?
  • अगर आपको रास्ते पर ऐसा कोई संदेस्पद मामला दिखाई दे, तो तुरंत लालच से दूर रहें और इसकी सूचना पुलिस को दें।
  • आपकी जरा सी समझदारी आपको और आपके परिवार को बड़े हादसे से सुरक्षित रख सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें