फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FD Investment: एफडी में करने जा रहे हैं निवेश, तो जरूर जान लें होने वाले इन नुकसानों के बारे में

Tue, 20 Aug 2024 06:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Investment - फोटो : Istock
Disadvantages Of FD Investment: देश में बड़े पैमाने पर लोग अपने बचत के पैसों को विभिन्न क्षेत्रों में इन्वेस्ट करते हैं। गौर करने वाली बात है कि म्यूचुअल फंड या स्टॉक मार्केट में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, देश में ऐसी आबादी की संख्या काफी अधिक है जो अपने बचत के पैसों को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना पसंद करती है। फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश किए गए आपके पैसे बाजार जोखिमों के अधीन नहीं आते हैं। इसमें निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते ज्यादातर लोग अपने बचत के पैसों को एफडी में निवेश करते हैं। अगर आप भी एफडी में निवेश करते हैं तो आपको उसमें की गई इन्वेस्टमेंट पर क्या नुकसान होते हैं? उसके बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Investment - फोटो : Istock
फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर आपको ज्यादा रिटर्न नहीं मिलता है। भले ही यहां निवेश किए गए पैसे आपके पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। वहीं निवेश राशि पर मिलने वाला रिटर्न सीमित होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Investment - फोटो : Istock
एफडी में निवेश करने पर दूसरा सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इसमें आपके पैसे लॉक-इन हो जाते हैं। अर्थात इसमें एक बार निवेश किया गया पैसा लंबी समयावधि के लिए लॉक हो जाता है। इस दौरान आप उसमें से पैसे नहीं निकाल सकते हैं।

4 of 5
Investment - फोटो : Istock
अगर आप मैच्योरिटी पीरियड से पहले एफडी से पैसे निकालते हैं तो आपको प्री-मैच्योर पेनल्टी देनी होती है। इसके अलावा एफडी में निवेश पर जो रिटर्न आपको मिलता है वह टैक्सेबल इनकम के दायरे में आता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment - फोटो : Istock
एफडी में निवेश करने पर आपको निश्चित रिटर्न मिलता है। एफडी में निवेश करते समय जो ब्याज दर निर्धारित की जाती है अंत तक उसी ब्याज दर पर रिटर्न मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें