फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम जान लें: भारत में रहने के बाद भी ये लोग नहीं डाल सकते वोट, यहां देखें सूची

Thu, 05 Oct 2023 03:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत में कौन लोग मतदान नहीं कर सकते? - फोटो : Amar Ujala
Voting Rights in India: भारत देश की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां हर किसी को बराबरी का अधिकारी मिलता है। फिर चाहे वो कोई योजना के जरिए हो या किसी नियम के जरिए आदि। जैसे- मतदान को ही ले लीजिए। आप किस धर्म से आते हैं, आप किस जाति से आते हैं, आप अमीर हैं या गरीब आदि। इन बातों का वोट डालने के अधिकार पर कोई असर नहीं पड़ता है। अगर आप भारतीय हैं और आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है, तो देश का संविधान आपको मतदान करने का अधिकार देता है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि भारत में कई लोग ऐसे भी हैं जो वोट नहीं डाल सकते हैं और ये हम नहीं बल्कि भारत के संविधान के अनुसार ही है। तो चलिए जानते हैं ये कौन लोग हैं और आखिर ये क्यों मतदान नहीं कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
भारत में कौन लोग मतदान नहीं कर सकते? - फोटो : istock
यहां देखें सूची:-

नंबर 1
  • दरअसल, कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में है तब भी वो मतदान नहीं कर सकते हैं। जैसे- अगर किसी व्यक्ति को कोर्ट की तरफ से मानसिक बीमार घोषित कर दिया गया है, तो ऐसा व्यक्ति वोट नहीं डाल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
भारत में कौन लोग मतदान नहीं कर सकते? - फोटो : istock
नंबर 2
  • भारत के संविधान के अनुसार वो लोग भी मतदान नहीं कर सकते, जो विदेशों में बस गए हैं। अगर आप विदेश में रह रहे हैं और आपने किसी देश की नागरिकता ले ली है, तो भी आप भारत में मतदान नहीं कर सकते हैं।

4 of 5
भारत में कौन लोग मतदान नहीं कर सकते? - फोटो : istock
नंबर 3
  • आप भारत के नागरिक हैं और 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के भी हैं। पर आपका नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आपके पास मतदान करने का अधिकार नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत में कौन लोग मतदान नहीं कर सकते? - फोटो : istock
नंबर 4
  • अगर आप किसी जुर्म में जेल गए हैं और जेल में ही बंद हैं, तो आप वोट नहीं डाल सकते हैं। फिर चाहे आप विचाराधीन कैदी ही क्यों न हो। हालांकि, दूसरी तरफ कुछ कैदियों को मतदान करने की छूट है और जो कैदी पैरोल पर हैं, वो वोट डाल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें