ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरियों पर दौड़ते हुए दिखेगी। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की घोषणा सरकार ने काफी पहले ही कर दी थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि अक्तूबर महीने में पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को चलाए जाने की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, कुछ तकनीकी खामियों और डिजाइन से जुड़ी दिक्कतों की वजह से इसको अक्तूबर महीने में लॉन्च नहीं किया जा सका।
वहीं कुछ समय के बाद इन दिक्कतों को दूर करके वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लॉन्च किया जा सकता है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आने के बाद लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को शानदार और बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। 16 कोच वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।