ट्यूबवेल का कृषि में एक अहम योगदान होता है। भारत में अभी भी ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो डीजल इंजनों पर चलने वाले ट्यूबवेल से खेतों की सिंचाई करते हैं। वहीं दूसरी तरफ बीते कुछ सालों में कई किसान बिजली से चलने वाले ट्यूबवेल का उपयोग भी बढ़ चढ़ कर रहे हैं। बिजली से चलने वाले ट्यूबवेल, डीजल की अपेक्षा ज्यादा पानी फेंकते हैं और इसमें खर्च भी कम आता है। वहीं डीजल इंजन से सिंचाई करने में ईंधन की काफी खपत होती है। इसका नकारात्मक असर किसान की जेब पर पड़ता है। ऐसे में उसकी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा डीजल को खरीदने में ही व्यय हो जाता है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार एक खास स्कीम चला रही है, जिसका नाम उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना है। इस स्कीम के तहत आप ऑनलाइन अप्लाई करके अपने खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन लगवा सकते हैं। इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के नागरिक ही उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं?