फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: इस बिजनेस को शुरू करने पर हर महीने होगी आपकी 2 लाख रुपये की कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Fri, 18 Feb 2022 03:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बेहद कम निवेश के साथ शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपयों की कमाई - फोटो : Istock
एक सफल बिजनेस आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने का काम करता है। बिजनेस को योजनाबद्ध ढंग से शुरू किया जाए, तो उसके सफल होने की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर आप किसी ऐसे व्यापार को शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसमें आपको शानदार मुनाफा हो सके। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस का आइडिया देने वाले हैं। इस व्यापार को शुरू करने पर आप हर महीने 2 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको गोल्ड फिश की फार्मिंग करनी है। इन मछलियों की देश में काफी मांग है। अक्सर लोग इन्हें अपने घर में लाकर रखते हैं। मान्यता है कि गोल्ड फिश को घर में लाने से गुडलक आता है। बाजार में इन मछलियों की कीमत 2500 रुपये से 28 हजार रुपये तक है। ऐसे में इस कारोबार को शुरू करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस आइडिया के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
इस बिजनेस को शुरू करने पर हर महीने होगी आपकी 2 लाख रुपये की कमाई - फोटो : Istock
इस कारोबार को शुरू करने में आपको 1 लाख से 2.50 लाख रुपये की लागत आएगी। इसमें आपको 100 वर्ग फुट के एक्वेरियम के लिए 50 हजार रुपये तक खर्च करने होंगे और इतने ही आपको दूसरे सामानों के लिए खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इस बिजनेस को शुरू करने पर हर महीने होगी आपकी 2 लाख रुपये की कमाई - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको मछली फार्मिंग के लिए सीड भी खरीदना होगा। सीड खरीदते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि फीमेल और मेल का अनुपात 4:1 होना चाहिए। एक बार एक्वेरियम में सीड डालने के बाद 4 से 6 महीने बाद ये बेचने के लिए तैयार हो जाती हैं।

4 of 5
इस बिजनेस को शुरू करने पर हर महीने होगी आपकी 2 लाख रुपये की कमाई - फोटो : istock
अगर आप फार्मिंग करते हुए हर महीने 20 मछलियां भी तैयार कर लेते हैं और आप इनमें से 10 भी बेच देते हैं, तो आसानी से लाखों रुपयों की कमाई हो सकती है। बाजार में गोल्डन फिश कम से कम 15 हजार रुपये में आसानी से बिक जाती है। ऐसे में आप इस बिजनेस के जरिए 2 लाख रुपये या उससे भी अधिक की कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस बिजनेस को शुरू करने पर हर महीने होगी आपकी 2 लाख रुपये की कमाई - फोटो : istock
भारत में बड़े पैमाने पर लोग गोल्ड फिश फार्मिंग कर रहे हैं। यही नहीं इस व्यापार के जरिए वो हर महीने अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं। अगर आप भी किसी नए बिजनेस को शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो गोल्ड फिश फार्मिंग का कारोबार आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें