आज के समय में देश में लगभग हर किसी के पास अपना खुद का बैंक खाता है। नौकरी करने से लेकर स्कूल और कॉलेज में मिलने वाली स्कॉलरशिप से लेकर हर जगह बैंक खाते की जरूरत होती है। मगर कई बार ऐसे में एक ही आदमी के पास एक से अधिक बैंक खाते होते हैं, जिसके बाद उसे कई सारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। आज के दौर में एक साथ कई सारे बैंक खातों को नियमित तौर पर चलाना बहुत मुश्किल काम होता है। साथ ही हर एक बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस होने का नियम आने के बाद से और भी परेशानियां बढ़ी हैं। ऐसे हर एक खाते में न्यूनतम बैलेंस न रख पाने की वजह से आपको जुर्माना देना पड़ता है, जिसकी वजह से आपके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ता जाता है। इस स्थिति में लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। मगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप अपने अनावश्यक खातों को बहुत ही आसानी से बंद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस आसान प्रक्रिया को...