फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खाते में अभी भी नहीं आई है 14वीं किस्त, तो जरूर करें ये काम, खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे पैसे

Fri, 28 Jul 2023 10:42 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई, 2023 को राजस्थान के सीकर जिले में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने देशभर के 8.5 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 17 हजार करोड़ रुपये को ट्रांसफर किया। गौर करने वाली बात है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद देश में ऐसे कई किसान हैं, जिनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। अगर आपके खाते में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त नहीं आई है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जल्द से जल्द करा लेना चाहिए, ताकि 14वीं किस्त का लाभ आपको मिल सके। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment - फोटो : Istock

ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन कराना है जरूरी

अगर आपके खाते में अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त नहीं आई है। इसकी मुख्य वजह योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराना है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment - फोटो : Istock
अगर आपने योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा रखा है। इसके बाद भी आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत जिले के संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क करके लिस्ट में अपना नाम न आने का कारण पूछना चाहिए। 

Business Ideas: गांव में ही रहकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment - फोटो : Istock
इसके बाद जिन कारणों के चलते आपका नाम लिस्ट में नहीं आया है। उसको तुरंत ठीक करा लेना चाहिए। इसके अलावा आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment - फोटो : Istock
आप इन नंबरों पर कॉल 155261, 1800115526 या 011-23381092 करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान की ईमेल Pmkisan-ict@gov.in पर मेल करके भी अपनी समस्या को सुलझा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें